फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rutul massacre in the village of stress , force deployment

रूटौल हत्याकांड से गांव में तनाव, फोर्स तैनात

Wed, 22 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 22 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rutul massacre in the village of stress , force deployment
कायमगंज के  रूटौल गांव में मंगलवार को युवक की हत्या होने के बाद तनाव की
विज्ञापन
स्थिति है। आरोपियों और मृतक का घर आमने सामने होने के कारण हालात ज्यादा गंभीर हैं। हालांकि आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हैं लेकिन उनके परिवार की महिलाएं, बच्चे पशुओं के साथ अभी गांव में ही दूसरे स्थान पर हैं। पुलिस के अभी तक हत्यारोपियों की तलाश में दबिश न दिए जाने से मृतक के परिजनों में रोष है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 गांव रूटौल निवासी शीशराम के पुत्र नरवीर का शव मंगलवार को गांव के बाहर एक आम के बाग में पेड़ से लटका मिला था। मृतक के भाई उदयवीर ने रिश्ते के चाचा नेकराम व उसके चार पुत्रों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट लिखाई थी। दो साल पहले नेकराम और शीशराम के घरों के बीच सड़क निर्माण के दौरान नाली बनाने के विवाद में गोली चली थी। इस गोलीकांड में नेकराम की पत्नी मालती की मौत हो गई थी। नेकराम के पुत्र सुधीर ने शीशराम व उसके पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज

कराई थी। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश है। घटना की सूचना मिलते ही नेकराम परिवार सहित घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। दूसरे दिन तक पुलिस ने नेकराम आदि की तलाश शुरू नहीं की। इससे मृतक के परिजनों में रोष है। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसआई मेघनाथ सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed