फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on two out of 67 million withdrawal from ATM

एटीएम से 67 लाख निकालने में दो पर रिपोर्ट

Mon, 16 Apr 2018 11:46 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 16 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Report on two out of 67 million withdrawal from ATM
रेलवे रोड फतेहगढ़ का एक्सिस बैंक का बंद एटीएम - फोटो : amarujala
फर्रुखाबाद। आईडीबीआई और एक्सिस बैंक के एटीएम से 67 लाख रुपयों के गबन के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के पास से गबन की गई कुछ धनराशि भी बरामद की गई है। फिलहाल पूरे प्रकरण का मंगलवार को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सीएमएस इन्फोसिस्टम लिमिटेड बैंकों के एटीएम में कैश डालने का काम करती है।  कंपनी के शाखा प्रबंधक फूलसिंह कुशवाहा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि  शहर के नगला खानपुर निवासी पृथ्वीराज और जिला एटा के गढ़िया जगन्नाथ निवासी त्रिवन कुमार एटीएम में कैश लोडिंग का काम करते थे।  इस दौरान इन कर्मचारियों को रूट संख्या दो पर आठ एटीएम में कैश डालने का कार्य सौंपा गया था। जिन एटीएम में कैश लोडिंग का काम पृथ्वीराज और त्रिवन कुमार करते थे, उन एटीएम में कैश लोडिंग की जिम्मेदारी 26 मार्च को रावेंद्र सिंह व संजीव कुमार को दी गई। इस बदलाव के समय त्रिवन कुमार और पृथ्वीराज ने पासवर्ड को चोरी से देख लिया।  इसके बाद त्रिवन और उसके साथी ने 13 अप्रैल तक एक्सिस बैंक और आईडीबीआई के एटीएम से 67 लाख 6 हजार 100 रुपये का गबन कर लिया। जब इसकी जानकारी बैंक के अफसरों को हुई तो इसकी जांच शुरू कर दी गई। कंपनी के शाखा प्रबंधक फूलसिंह कुशवाहा ने जांच में पाया कि त्रिवन कुमार और पृथ्वीराज ने ही रुपयों का गबन किया गया। एसपी के आदेश पर फतेहगढ़ पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने कई टीमों को लगाया गया। आनन फानन में पुलिस की टीमों ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसके साथ ही टीम ने सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए युवकों के पास से लाखों की नगदी भी बरामद की गई। मंगलवार को इसका खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed