फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on dowry death including husband

पति समेत नौ पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Wed, 19 Jul 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 19 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन

कमालगंज। कैटहा गांव में मानसिंह की पत्नी संजू (22) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत नौ लोागों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना सीओ अमृतपुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ननदोई के घर जाने की जिद करने पर सोमवार को पति-पत्नी में मारपीट के बाद संदिग्ध हालात में अवस्था में संजू का शव कमरे में मिला था। इस मामले में मृतका संजू के पिता रामनिवास ने देर शाम थाने पहुंचकर पति मानसिंह, सास गंगा देवी, ससुर रतीराम व तीन जेठ व उनकी पत्नियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के पिता का कहना है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन अक्सर बेटी को प्रताड़ित करते थे। सास गंगा देवी ने कहा कि उसने काफी दिन पहले बेटे और पत्नी को घर से अलग किया था। सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस को भी घटना के बारे में सच-सच बताया था। कहा कि बेटा और पुत्रवधू परिवार के अन्य लोगों से कम मतलब रखते थे। परिवार के लोगों को गलत फंसाया जा रहा है। एसओ संजय कुमार रॉय ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ अमृतपुर के पास है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


श्वासनली अवरुद्ध होने से मौत की पुष्टि
मृतक संजू देवी के शव का मंगलवार को डॉ. अनुराग वर्मा और डॉ. प्रदीप सिंह के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। गले में फंदा लगने के कारण श्वांस नली अवरुद्घ होने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed