फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ran - ran beaten bus drivers

बस चालकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sun, 01 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 01 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ran - ran beaten bus drivers
बोलेरो सवार हमलावरों ने रोडवेज वर्कशाप में घुस कर बस चालकों समेत चार
विज्ञापन
कर्मचारियों को  दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि हमलावर चालकों से नगदी भी लूट ले गए। घटना के पीछे बोलेरो में कट लग जाने का विवाद बताया गया है। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन हमलावरों को पकड़ कर छोड़ दिया। इस पर रोडवेज  कर्मचारियों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।

थाना राजेपुर के गांव गांधी निवासी रजनीश मनोहर तिवारी फर्रुखाबाद डिपो में बस चालक है। शनिवार की रात को वह यात्रियों को आगरा से लेकर फर्रुखाबाद पहुंचा। इसके बाद बस फतेहगढ़  वर्कशाप में खड़ी कर दी। यहां  वह अपने अन्य साथियों के साथ बातचीत करने लगा। तभी रात करीब 10 बजे बोलेरो पर सवार हमलावर  वर्कशाप में पहुंचे। इन्होंने गाड़ी से उतरते ही रजनीश को पकड़ कर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

दिल्ली डिपो के बस चालक जितेंद्र सिंह गौतम ने विरोध किया तो हमलावरों ने इन्हें भी पीटा। इसके बाद  हमलावरों ने यहां पर मौजूद कर्मचारी लाखन सिंह और श्यामवीर सिंह को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना की जानकारी कर्मचारियों ने मोबाइल से एआरएम संजीव यादव को दी। एआरएम ने पुलिस अफसरों को सूचित किया। इधर, कर्मचारियों ने मुख्य गेट बंद कर दिया। कुछ ही देर में फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ हमलावर छोटे गेट से फरार हो गए।

यहां से पुलिस ने छह लोगों को पकड़ कर कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। लाखन सिंह ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने रात को कर्मचारियों को समझा बुझा कर टरका दिया। दूसरे दिन भी जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो काफी संख्या में कर्मचारी फतेहगढ़ कोतवाली जा पहुंचे। इन्होंने हंगामा किया। तब कहीं जाकर पुलिस ने घायलों को

लोहिया अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा। रजनीश मनोहर तिवारी ने बताया कि हमलावर उनकसे 1360 और जितेंद्र से 5700 रुपये लूट ले गए। रजनीश ने बताया कि पकड़े गए हमलावर जहानगंज क्षेत्र के थे। वह लोग शराब के नशे में थे। उनकी गाड़ी में किसी वाहन में कट लग गया था। इसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed