{"_id":"570407b24f1c1b5935c814c7","slug":"rajepur-four-homes-of-millions-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेपुर के चार घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजेपुर के चार घरों में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। इसके अलावा तीन अन्य मकानों से भी चोर लाखों के जेवर निकाल ले गए। थाना राजेपुर के गांव महेशपुर निवासी सुनील सिंह सोमवार की रात परिजनों समेत छत पर सो रहे थे। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरों का ताला खोल लिया।
इसके बाद चोरों ने अलमारी और बक्सों को खोल कर उसमें से सोने की चूड़िया, कड़ा, मंगलसूत्र, जंजीर, अंगूठी, पायल, करधनी के अलावा नगदी चोरी कर ली और भाग गए। मंगलवार सुबह जब सुनील उठा तब उसे चोरी की जानकारी हुई। सुनील सिंह ने बताया कि चोर उनके यहां से करीब पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
उधर, इसी थाना क्षेत्र के गांव सुखियापुर निवासी मुन्ना सिंह छत पर सो रहा था। इस दौरान चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने मकान में रखे बक्सों और अटैची को खोलकर उसमें रखे 20 हजार रुपये और सोने की चेन, झुमकी, कुंडल, अंगूठी, पायल, तोड़ियां, टाप्स चोरी कर लिए और भाग गए। मुन्ना को सुबह चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मुन्ना ने बताया कि चोरों ने उसके यहां से करीब तीन लाख की चोरी की है। इसी के पास रहने वाले सुनील कुमार और ऋषिपाल के मकानाें का ताला तोड़कर भी चोर हजारों का माल ले गए। सुनील और ऋषिपाल के बाहर होने के चलते चोरी गए सामान का पता नहीं चल सका। इन लोगों को सूचना दे दी गई है। घटनाओं की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। उधर, एसओ ज्ञानप्रकाश ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।