फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police jammed the railway track on the excesses

पुलिस ज्यादती पर रेलवे कर्मियों ने जाम किया ट्रैक

Thu, 22 Feb 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police jammed the railway track on the excesses
INJURED PERSON - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मालगाड़ी गुजरने के बाद फाटक न खुलने पर पुलिस कर्मियोें ने गेटमैन को पीट दिया। एक युवक ने बीच बचाव करना चाहा तो उसे भी पीटा। रिपोर्ट लिखाने गए गेटमैन को थाने से भगा दिया गया। इससे गुस्साए रेल कर्मियों ने गुरुवार सुबह कानपुर-फर्रुखाबाद ट्रैक जाम कर मालगाड़ी रोक दी। अधिकारियों के कार्रवाई का आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद कर्मचारी माने। स्टेशन मास्टर भानु प्रताप ने बताया कि जाम के चलते फर्रुखाबाद-कानपुर पैसेंजर करीब 35 मिनट लेट हुई। अन्य ट्रेनें भी कुछ लेट हुईं।
विज्ञापन

कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर रजीपुर स्टेशन के फाटक संख्या 130 ए पर बुधवार रात गेटमैन नागेंद्र सिंह ड्यूटी पर था। करीब 11:25 बजे मालगाड़ी क्रासिंग से गुजरी। तब कमालगंज थाने की पुलिस की गाड़ी और यूपी 100 वहां पहुंची। पुलिस कर्मियों ने गेट खोलने को कहा। इस पर गेटमैन ने ट्रेन पास होने के कुछ अंतराल के बाद गेट खोलने की बात कही। आरोप है कि इससे नाराज पुलिस कर्मियों ने नागेंद्र की पिटाई कर दी और सामान तोड़ दिए। इसी थाना क्षेत्र के गांव समदपुर निवासी मनोज कुमार अपनी चाची को लेकर वाहन से अस्पताल जा रहे थे। उन्होंने गेटमैन को पिटता देख बीच बचाव की कोशिश की तो पुलिस वालों ने उनको भी पीट दिया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक क्रासिंग पर अफरातफरी रही। रात में ही गेटमैन थाने पहुंचा तो उसे धमकाकर भगा दिया गया। इससे गुस्साए रेलकर्मी सुबह 5:13 बजे ट्रैक पर बैठ गए। इस दौरान कानपुर से आ रही मालगाड़ी रुक गई। चालक ने उच्चाधिकारियों को मामला बताया। आरपीएफ के साथ ही मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप, एएसपी त्रिभुवन सिंह, एसडीएम सदर अजीत कुमार ने गेटमैन से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 6:36 बजे मालगाड़ी को पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेटमैन ने तहरीर में सात-आठ पुलिस कर्मियोें के खिलाफ तोड़फोड़ और बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। मनोज ने भी एसपी को एसओ प्रदीप कुमार, दरोगा अनिल भदौरिया, सिपाही लालू भदौरिया व दो तीन अज्ञात पुलिस कर्मियोें के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। इसमें मारपीट करने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिपाही लल्लू सिंह ने गेटमैन के खिलाफ अभद्रता व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि घटना में पुलिस पर आरोप लगे हैं। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि हटिया तिराहे के पास लूट और मारपीट की सूचना रात में आई थी। इस कारण वहां जा रहे थे। गेट खोलने के लिए तो गेटमैन अभद्रता करने लगा। मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed