फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police caught the 3.87 lakh petrol Panpakrmi

पेट्रोल पंपकर्मी से 3.87 लाख पुलिस ने पकड़े

Wed, 11 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 11 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police caught the 3.87 lakh petrol Panpakrmi
पंपकर्मी से बरामद रुपये दिखाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कसबा स्थित स्टेट बैंक शाखा के सामने पुलिस ने पेट्रोल पंपकर्मी से 3.87 लाख रुपये बरामद किए। युवक का कहना है कि वह पेट्रोल पंप का कैश जमा करने के लिए बैंक जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक टीम पंपकर्मी से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


बुधवार को कसबा स्थित स्टेट बैंक के सामने पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक चालक अंकित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस को 387160 रुपये बरामद किए। इन रुपयों में 2000 के 158 और 500 के 41 नोट थे।
विज्ञापन


अंकित कुमार ने बताया कि वह चित्रा फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन है। इन रुपयों को जमा करने के लिए बैंक जा रहा था। पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग के अफसरों को दी। सूचना मिलने पर आयकर विभाग के अफसर मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की टीम युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रमोद शुक्ल ने बताया कि चेकिंग के दौरान अंकित कुमार के पास से 3.87 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आयकर विभाग की टीम अंकित से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed