फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police arrested three robbers

पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा

Sun, 06 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three robbers
पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस ने लूटी गई ट्राली समेत तीन अन्य ट्रैक्टरों को भी बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने लुटेरे के अलावा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए वाहनों की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्यौंता निवासी अवधेश यादव का चालक सतेंद्र दिवाकर 22 जनवरी को नवीगंज से आलू बेचकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशाें ने चालक को पकड़ लिया और ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए थे।
विज्ञापन


बदमाश चालक को बांधकर डाल गए थे। पुलिस ने जांच में चार लुटेरों एटा थाना नयागांव के नगला सबल निवासी अरविंद यादव, नरेंद्र यादव, जावेश यादव और मोती यादव को चिह्नित किया था। पुलिस ने इन सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया लेकिन कोई लुटेरा हत्थे नहीं लगा। पुलिस इन लुटेरों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है। पुलिस ने कुछ समय पहले अवधेश का ट्रैक्टर बरामद कर लिया था। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लुटेरे नीबकरोरी की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने टीम के साथ घेराबंदी कर ली। पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए एक लुटेरे ने अपना नाम नरेंद्र यादव निवासी नगला सबल थाना नयागांव जिला एटा बताया। पुलिस उसके दो अन्य साथी को पकड़ कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नरेंद्र के कब्जे से अवधेश के चालक से लूटी गई ट्राली को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को भी बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए ट्रैक्टरों की जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि अभी तक की जांच में ट्रैक्टर चोरी के लग रहे हैं फिर भी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed