फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pistol to force millions of jewelry, cash looted

तमंचे के बल पर लाखों के जेवर, नगदी लूटी

Thu, 02 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pistol to force millions of jewelry, cash looted
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भाई के साथ ससुराल जा रही महिला से रास्ते में बाइक सवार लुटेराें ने तमंचे के बल पर 10 हजार रुपये नगदी और लाखों के जेवर लूट लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मैनपुरी थाना बेवर के मोहल्ला ज्योति नगर निवासी कृष्णा देवी पत्नी रवि पाठक कुछ दिन पहले अपने मायके एटा थाना नयागांव के गांव भदकी गई थी। कृष्णा देवी की भतीजी की 27 फरवरी को शादी थी। शादी में शामिल होने के बाद बुधवार को कृष्णा देवी अपने भाई दुष्यंत दुबे के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी।
विज्ञापन


कालीनदी पुल के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने दुष्यंत की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। रुकते ही लुटेरों ने तमंचा निकालकर महिला को लगा दिया। इसके बाद महिला के सोने के जेवर और नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे हवा में असलहे लहराते हुए फरार हो गए।  घटना की सूचना मिलने पर एसओ सुशील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की और लुटेरों का सुराग लगाया लेकिन कोई भी लुटेरा पुलिस के हत्थे नहीं लगा। दुष्यंत ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed