{"_id":"7c74e55ae3198bd8ccaf4c4986be439b","slug":"one-lac-looted-from-two-incliuiding-pradhan-s-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र समेत दो से एक लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पुत्र समेत दो से एक लाख लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे प्रधान पुत्र समेत दो लोगों से
विज्ञापन
उनके गांव के ही युवकों ने असलहों के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित
ने दो नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस लूट की घटना गलत बता रही है। प्रधान
अफसर अली ने बेटे असलम के साथ कसबा स्थित बैंक आफ इंडिया से बीते दिन 72
हजार रुपये निकाले थे। दो हजार रुपये लेकर वह अपनी दवा लेने चला गया। 70
हजार रुपये लेकर असलम अपने दोस्त रामनिवास और लालमोहम्मद के साथ घर
जाने लगा। इस दौरान आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से लाल मोहम्मद ने भी 30 हजार रुपये निकाले। असलम का आरोप है कि वह लोग बाइक से घर लौट रहे थे। सोता पुलिया के पास गांव के ही पोपसिंह और मनवीर कुमार ने उन्हें रोक लिया। इन्होंने और गालीगलौज देते हुए तमंचा लगा दिया। हमलावरों ने उन दोनों से एक लाख रुपये लूट लिए और भाग गए। असलम ने पोप सिंह
और मनवीर कुमार के खिलाफ तहरीर दी। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि लूट की घटना गलत है। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
तमंचा लगा लूटी जंजीर
बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा लगा कर युवक से दिनदहाड़े जंजीर लूट ली। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े लेकिनलुटेरे फरार हो गए। गांव नगला जसे कुम्हौली निवासी पुष्पेंद्र राजपूत अपनी बहन के यहां मैनपुरी गए थे। मंगलवार को वहां से लौटते समय गांव में छोटे तिवारी के खेत के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने पुष्पेंद्र को रोक लिया। इन्होंने तमंचा
लगा कर गाड़ी की चाबी छीन ली और सोने की जंजीर लूट ली। पुष्पेंद्र के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े लेकिन लुटेरे छिबरामऊ की तरफ भाग गए। मदनपुर चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।