{"_id":"35bd3c205f733b895c4629cbe395dbb9","slug":"old-feuds-often-roasted-in-the-father-son-with-bullets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र को गोलियों से भूना
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहरे हत्याकांड के गवाह के पिता एवं भाई को शुक्रवार रात गोलियों से भून
विज्ञापन
दिया गया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हमलावर भाग निकले। दोनों की मौत के बाद
गांव में तनाव फैल गया। आनन-फानन में एसपी समेत कई थानों की फोर्स गांव
में पहुंची। मृतक के दूसरे पुत्र ने13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
कराई है।
थाना क्षेत्र में 13 जुलाई 2014 को पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल सिंह यादव की गोली मार कर हत्या की गई थी। इसका बदला लेने को कुंवर पाल के समर्थकों ने 20 अगस्त 2014 को तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस तिहरे हत्याकांड में गांव गढ़िया बबना निवासी राम प्रकाश यादव (65) का पुत्र वीरेंद्र आरोपी है। वह वर्तमान में जेल में है। शुक्रवार
रात राम प्रकाश अपने दूसरे पुत्र माधव (38) के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार लोग आए और दोनों को निशाना बना ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दिया। फायरिंग के बाद आसपास के लोग जुट गए। इस दौरान माधव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामप्रकाश ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से रेफर किए जाने पर परिजन दूसरे
अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी विजय यादव कई थानों की फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। रामप्रकाश के बेटे सादौ सिंह ने बबना निवासी अतुल सिंह उसके भाई अंकित और उनके पिता शिवपाल सिंह के अलावा गांव के ही रघुवीर सिंह, योगेश सिंह, अवधेश, सर्वेश, मुन्नू
सिंह, श्रीपाल सिंह, राजेश, वीरेंद्र सिंह उर्फ बटे, गिरंद सिंह, विक्रम सिंह उर्फ कल्लू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात है।