फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Looted police rifle shot

सिपाही को गोली मारकर राइफल लूटी

Fri, 12 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 12 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Looted police rifle shot
पुरानी रंजिश में सिपाही को हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया और राइफल
विज्ञापन
लूट ले गए।   सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर में तैनात है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी की लेकि न कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि राइफल बरामद कर ली गई है।

थाना नवाबगंज इलाके के गांव नगला झब्ब निवासी सिपाही रजनेश यादव जिला कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर में तैनात है। उसके परिवार में दो लड़कियों की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार की सुबह 6 बजे रजनेश बाइक से फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर स्थित मकान में जाने के लिए घर से निकले। कुछ दूर पहुंचने पर गांव के

ही अजीत सिंह ने अपने  साथियों के साथ रजनेश को घेर लिया। इन लोगों ने फायरिंग कर दी। दो गोलियां रजनेश यादव के उल्टे हाथ में लगीं। हमले में यह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर सिपाही की राइफल लूट ले गए।  सुबह हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सिपाही को गोली मारे जाने की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। घटना की

सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। इन्होंने आनन फानन में घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। रजनेश ने बताया कि हमलावर उसकी लाइसेंसी राइफल लूट ले गए।  वह सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। बाइक को फतेहगढ़ वाले घर में खड़ा करने के बाद कालिंदी एक्सप्रेस से कानपुर जाना था। भाभी के कारगिल पट्रोल पंप में कुछ समय

पहले लूटपाट हुई थी। इसमें रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें अजीत का नाम भी था। इसको लेकर अजीत और उसके परिवार के लोग रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश में हमला किया गया।  नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार घायल सिपाही के चचेरे भाई रोहित ने गांव के ही अजीत, अनार सिंह, दिनेश उर्फ दिन्नू और हाकिम सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

कराई हैै। पुलिस ने लूटी  राइफल को बरामद कर लिया है। घायल के परिजनों ने बताया कि जिससे पुलिस ने राइफल को बरामद किया। उसे पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। सिपाही पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट डीजीपी कार्यालय से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed