{"_id":"7afc865a07a38ad487f653f9a38e3785","slug":"loot-hindi-news-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर को पीटकर नगदी और बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर को पीटकर नगदी और बाइक लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज/ फर्रुखाबाद। क्लीनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहे डाक्टर को बाइक सवार लुटेरों ने तमंचों की बटों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। लुटेरे डाक्टर से नगदी और बाइक लूट ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की ।
विज्ञापन
थाना शमसाबाद के गांव घमघमा निवासी डाक्टर अतुल गंगवार का कायमगंज कस्बा में क्लीनिक है। बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे यह अपने कंपाउंडर रवि के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। कायमगंज के गांव पपड़ी के पास पीछे से आ रही तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन लुटेरों ने डाक्टर की बाइक को ओवरटेक कर हमला बोल दिया और तमंचों की बटों से पिटाई करने लगे। असलहों को देखकर कंपाउंडर भाग निकला। लुटेरों ने डाक्टर के ऊपर भी फायर किया। इसमें यह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
लुटेरे डाक्टर की बाइक, नगदी और मोबाइल लेकर चंपत हो गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। डाक्टर का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। डाक्टर ने बताया कि लुटेरों ने अपने चेहरे कपड़े से छुपा रखे थे। बदमाश 40 हजार रुपये और बाइक के अलावा दो मोबाइल लूट ले गए। मालूम हो कि डाक्टर अतुल गंगवार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन