{"_id":"3b5391d70c9e344dc45e7360f9f5d4c9","slug":"loot-hindi-news-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दीधारी बदमाश ने ट्रैक्टर, नगदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दीधारी बदमाश ने ट्रैक्टर, नगदी और मोबाइल लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। वर्दीधारी बदमाशों ने चालक को नशीला जूस पिला कर नगदी, मोबाइल और ट्रैक्टर लूट लिया। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
जिला हरदोई थाना पाली के गांव खैरापुर निवासी सुभाष मिश्रा ट्रैक्टर भाड़े पर चलाते हैं। सोमवार की शाम ट्रैक्टर से भूसा लेकर शहर आए थे। मसेनी चौराहा के पास भूसा उतारने के बाद वर्दीधारी इनके पास पहुंचा। उसने बेवर से सामान लाने के लिए भाड़ा तय कर बयाना दे दिया।
विज्ञापन
वर्दीधारी के साथ सुभाष बेवर की ओर ट्रैक्टर ले जाने लगे। खिमसेपुर के पास बाइक सवार दो युवक मिले। सभी लोगों ने जूस पीया। कुछ दूर जाकर सुभाष बेहोश हो गया। सुभाष की जेब से सात हजार रुपये, मोबाइल निकालकर रास्ते में फेंक दिया और ट्रैक्टर लेकर वर्दीधारी चला गया। देर रात तक सुभाष घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें मोबाइल पर कॉल की। इस पर मोबाइल स्विच आफ मिला।
विज्ञापन
मंगलवार की तड़के सुभाष का बेटा आनंद मिश्रा परिवार के लोगों के साथ खोजबीन में निकला। इन्हें मदनपुर के पास सुभाष बेहोशी की हालत में मिल गए। परिजन सुभाष को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां आनंद ने मामले की तहरीर दी। मदनपुर चौकी प्रभारी सीलेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है।