फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kotwal murder elder brother killed in farrukhabad

कोतवाल के हत्यारे के बड़े भाई की हत्या

Mon, 26 Nov 2018 11:18 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 26 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kotwal murder elder brother killed in farrukhabad
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाल के हत्यारे के बड़े भाई की घर लौटते समय हत्या कर दी गई। शव चाचूपुर गांव के पास इटावा-बरेली हाईवे के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक झोलाछाप था और वारदात के वक्त क्लीनिक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


इटावा-बरेली हाईवे से चाचूपुर की ओर जाने वाली सड़क के पास गड्ढे में सोमवार रात शव देखा गया। कुछ दूरी पर बाइक पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त शहर कोतवाली के चांदपुर गांव निवासी चंद्रभान कोरी (45) पुत्र ठकुरी प्रसाद के रूप में की। घर वालों ने बताया कि चाचूपुर में क्लीनिक बंद करके चंद्रभान रोज की तरह घर आ रहे थे। गर्दन पर मौजूद निशान से गला रेत कर हत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक चंद्रभान के छोटे भाई पप्पू कोरी को शहर कोतवाल राजकुमार की हत्या में जिला अदालत से फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। मामला हाईकोर्ट में होने से वह जेल में है। एक सभासद पर गोली चलाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर पप्पू को गिरफ्तार करने की कोशिश के बीच 30 नवंबर 2014 को फर्रुखाबाद के शहर कोतवाल राजकुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि राजेपुर थाने के प्रभारी एसओ अनुराग सिंह ने चंद्रभान के शव के पास से बाइक व अन्य सुराग जुटाए हैं। जल्द ही वारदात के पीछे का सच उजागर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed