{"_id":"5970eeeb4f1c1b4b098b464f","slug":"job-from-fake-forms-in-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में फर्जी प्रपत्रों से पाई नौकरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल में फर्जी प्रपत्रों से पाई नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। चीनी मिल में कई ट्रेडों की भर्ती होने के बाद शिकायत में जांच हुई तो चार लोग फर्जी प्रपत्र वाले पाए गए। इसमें एक इस्तीफा देकर भाग गया।
विज्ञापन
दिसंबर में सपा सरकार में दि किसान सहकारी चीनी मिल में कई ट्रेडों के रिक्त पदों के लिए दर्जनों लोगों ने आवेदन किए थे। 26 दिसंबर 2016 को साक्षात्कार हुआ था। 32 लोग विभिन्न पदों के लिए चयनित किए गए थे। चयन के बाद शिकायत होने पर फर्जी प्रपत्रों पर नौकरी पाने वाले लोगों की जांच शुरू हुई। चीनी मिल जीएम अरुण निगम ने बताया कि शिकायत के बाद जांच कराई जा रही है। अभी चार लोग फर्जी प्रपत्र वाले पाए गए हैं। इसमे एक जांच के दौरान इस्तीफा देकर चला गया। उधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन मुन्नालाल सक्सेना ने कहा कि उन्होंने सूचना अधिकार के तहत भर्तियों को लेकर सूचना मांगी थी। अभी तक कोई भी सूचना नहीं मिली है। इस संबंध में वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन