फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Irrigation department employee theft of five lacs from home

सिंचाई विभाग कर्मचारी के घर से पांच लाख की चोरी

Fri, 08 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 08 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department employee theft of five lacs from home
छत के रास्ते से घर में उतरे चोरों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी के यहां से
विज्ञापन
लाखों रुपये की कीमत के जेवर और नगदी चोरी कर ली। सुबह पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद लौट गई। तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

मोहल्ला चिलपुरा निवासी मनोज कुमार दीक्षित कन्नौज जिले के कस्बा छिबरामऊ में सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं। मनोज के भाई सर्वेश की पल्ला बाजार में कपड़ों की दुकान है। गुरुवार की रात बिजली चले जाने पर परिवार के लोग खाना खाने के बाद छतों पर सोने चले गए थे। रात किसी समय चोर छत पर पहुंचे और जीने का दरवाजा खोल कर नीचे उतर आए। चोरों ने

सर्वेश के कमरे का ताला तोड़ दिया। इन्होंने कमरे में बेड के नीचे से अलमारी की चाबी निकाल ली और जेवरों के अलावा नगदी चोरी कर ली। चोरों ने मनोज के कमरे का ताला भी तोड़ दिया। यहां अलमारी के ऊपर रखी चाबी को तलाश कर इसमें से भी जेवर और नगदी चुरा लिए। वारदात को अंजाम देकर चोर मेन गेट के पास वाले कमरे से निकलकर भाग गए। शुक्रवार

को जब महिलाएं सोकर उठीं तो चोरी का पता चला। शोर शराबा होने पर परिवार के लोग जाग गए। घटना की सूचना तिकोना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस स्थानीय लोगों के नाम डायरी पर नोट कर ले गई । घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता दिलीप भारद्वाज, अजीत पांडेय भी पहुंचे। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि बिजली

विभाग आपात कटौती के साथ ही रोस्टर में कटौती करता है। इससे चोरों को चोरी करने में सहूलियत मिल जाती है। शहर क्षेत्र में आए दिन चोरियां होने लगी हैं। मनोज ने बताया कि चोर उनके यहां से दोनों भाइयों का करीब पांच लाख का माल ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed