फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inter Tppebaj and Jhrkhurani gang arrested

अंतर्राज्यीय टप्पेबाज और जहरखुरानी गिरोह दबोचा

Fri, 10 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Inter Tppebaj and Jhrkhurani gang arrested
प्रदेश के कई जनपदों के अलावा राजस्थान प्रांत में टप्पेबाजी, छिनैती और
विज्ञापन
जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित कोतवाली पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्यों ने कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने इनसे भारी मात्रा में नशीले पाउडर के अलावा दो बाइकें भी बरामद कीं।

कोतवाल रूम सिंह यादव और एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह ने गुरुवार को देर शाम बाईपास मार्ग पर बेरिया तिराहे के पास से चार युवकों संदिग्धावस्था दबोच लिया। इनसे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और दो बाइकें बरामद कीं। पकड़े गए युवक सीमावर्ती जनपद कासगंज के थाना सिड़पुरा के गांव बल्हारपुर के निवासी अनार सिंह पुत्र गंगा सिंह, दौलतराम पुत्र फूल सिंह, वजीर सिंह

उर्फ ओमकार पुत्र निरंजन लाल बहेलिया और शिशुपाल सिंह पुत्र सूबेदार सिंह हैं। पुलिस की पूछताछ में इन्हाेंने बताया कि वह लंबे समय सेे नगर में टप्पेबाजी और छिनैती की कई घटनाएं कर रहे हैं। इन्हाेंने एक सप्ताह पहले कुंआखेड़ा निवासी तसलीम की साइकिल से 23 हजार रुपयों से भरा थैला उड़ाना स्वीकार किया। बताया कि जिले के अलावा वह एटा, मैनपुरी, आगरा,

कासगंज, मोहम्मदाबाद और राजस्थान में भी फेरी वालों का रूप धरकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। बताया कि रोडवेज बसों में जहरखुरानी और बैंकों के बाहर लूट आदि करते थे। उन्होंने बताया कि इनके अलावा गिरोह के सात अन्य सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed