फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Instant firing , rural injured

ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीण घायल

Sun, 07 Jun 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 07 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Instant firing , rural injured
जमीन को लेकर हुए विवाद में दुर्गुपुर गांव में रविवार को हमलावरों ने
विज्ञापन
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घायल का यह भी आरोप है कि मामले पर पंचायत होने के बाद हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। गांव दुर्गूपुर निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव अपनी जमीन पर चबूतरा बनवा रहे हैं। गांव के ही विजेंद्र सिंह ने रविवार को

जमीन को अपना बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। मामला पंचों तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत खत्म होने के बाद विजेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई और एक गोली अनिल के हाथ में लगी। इसके बाद हमलावर असलहे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल अनिल ने वीर बहादुर, विजेंद्र सिंह और सुनील कुमार के

खिलाफ तहरीर दी है। अनिल ने बताया कि जमीन उसकी है। पंचों ने भी उसी के हक में फैसला दिया है। इसके बावजूद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। इधर, कोतवाल केबी सिंह ने घटना को संदिग्ध बताया है।
 
गाली देने से मना करने पर दबंगों ने धुना
शराब पीकर गालीगलौज  का विरोध करने पर युवकों ने ग्रामीण को पीटकर घायल कर दिया। गांव मुडौल निवासी भानदास ने मोहल्ले के सुधीर और सुखदेव पुत्रगण मुकुट के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि आरोपी शराब पीकर गालीगलौज कर रहे थे। मना करने उसे पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed