{"_id":"6f43bfd47f468df9a3e0e36af9082aa4","slug":"including-bullion-stolen-from-two-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा सहित दो दुकानों से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफा सहित दो दुकानों से चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सर्राफ की दुकान के ताले तोड़कर और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान
विज्ञापन
मेें नकब लगाकर हजारों रुपये की कीमत के माल और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। अलीगंज रोड पर शिवरई बरियार
निवासी राजवीर सिंह की दुकानों को अजय उर्फ मुन्ना निवासी अल्लाहपुर तथा
करतार सिंह निवासी मझोला किराए पर लिए
हैं। अजय की सर्राफे , तो करतार सिंह की बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने अजय की दुकान के ताले तोड़कर उसमें से आधा किलो चांदी, 5 ग्राम सोना तथा दो हजार रुपये पार कर दिए। पड़ोस में स्थित करतार की दुकान में भी पीछे से नकब लगाकर 5 सीमेंट की बोरियां और 6 हजार रुपये पार कर दिए। सुबह आए दुकानदारों ने सामान फैला देखा चो चोरी का पता चला। इस पर राजवीर सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
उधर, नगर के मुख्य चौराहे पर परचून विक्रेता किशन अग्रवाल की दुकान पर बुधवार की दोपहर 2 बजे दो युवक सामान खरीदने आए। किशन दुकान के अंदर सामान निकालने चले गए। तब तक युवकों ने गोलक से रुपये निकाल लिए। किशन रोकने का प्रयास किया तो ये भागने लगे। किशन के शोर मचाने पर दुकानदारों ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए युवक को पीटकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम लाला बाथम
तथा भागने वाले का नाम लक्ष्मन गुप्ता निवासी परतापुर फर्रुखाबाद बताया। परचून विक्रेता किशन अग्रवाल ने पकड़े गए युवक के खिलाफ कोतवाली मेें तहरीर दी। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव किसरौली के एएनएम सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखा इनवर्टर चोरी कर लिया। इसके बाद बक्सों के ताले तोड़कर ब्लड प्रेशर मशीन, माइक, स्टोव, ट्रे और दवाइयां आदि सामान पार कर दिया।
एएनएम लक्ष्मी देवी बुधवार को सेंटर पहुंची तो जानकारी हुई। उन्होंने प्रधान अतुल गंगवार और फैजबाज चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस को जांच के दौरान सेंटर के पास स्थित गन्ना के खेत में माइक पड़ा मिला। एएनएम ने फैजबाग चौकी में तहरीर दी है।