फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   in Panchayat fire cousin

पंचायत में चचेरे भाई ने मारी गोली

Thu, 24 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 24 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
in Panchayat fire cousin

फर्रुखाबाद। जमीन की रंजिश में गुरुवार को पंचायत में चचेरे भाई ने युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घायल से घटना की जानकारी ली ।

विज्ञापन


मोहम्मदाबाद थाना के गांव नगला भवानी सिंह निवासी पिंकू बाथम का चाचा सुरेश बाथम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 22 दिसंबर को खेत की मेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस पर सुरेश और उसके परिवार वालों ने लालाराम और उसके बेटे रिंकू को मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। गुरुवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराने के लिए सुरेश के चबूतरे पर बुलाया था।
विज्ञापन


पंचायत के दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच सुरेश के बेटे माधव सिंह ने तमंचा तान दिया। छीनाझपटी में माधव ने फायर झोंक दिया। गोली पिंकू की हथेली को पार कर गई। फायर से पंचायत में भगदड़ मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दो और फायर किए। पिंकू और उसके परिवार वालों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में पिंकू को लोहिया अस्पताल लाया गया। मामले की सूचना एसपी राजेश कृष्ण को दी गई। सूचना मिलने पर मोहम्मदाबाद के दरोगा ललित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। पिंकू ने बताया कि आरोपियों ने उसकी खेत की मेड़ को तोड़ दिया था। इसकी पंचायत हो रही थी। उसी समय विवाद होने पर फायर कर दिया।


मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल भीम सिंह जावला ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को भेजा गया था। घटना संदिग्ध लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed