फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In case of robbery of two million three Sue

दो लाख की लूट के मामले में तीन पर मुकदमा

Wed, 25 May 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 25 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
In case of robbery of two million three Sue
सुल्तानपुर बुढैना में रविवार रात हुए संघर्ष के बाद गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मदाबाद। मदनपुर क्षेत्र में हुई 2.17 लाख रुपये की लूट के मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट की बढ़ रही घटनाओं को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पिकेट ड्यूटी पर हर समय दो सिपाही तैनात करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने तीन बाइक सवार संदिग्ध युवकों को भी पकड़ा है।

विज्ञापन


सोमवार को कानपुर के शिवाला रोड निवासी हरिश्चंद्र के साथ मदनपुर क्षेत्र में हुई 2.17 लाख रुपये की लूट के मामले में पीड़ित हरिश्चंद्र की तहरीर पर दिनेश कुमार पाल निवासी नगला खुमान बेवर मैनपुरी और सचिन मिश्रा निवासी हविलिया एलाव जिला मैनपुरी एवं एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि काली नदी पर तैनात पिकेट पुलिस को वायरलेस सेट उपलब्ध कराया जाएगा। इससे समय-समय होने वाली घटनाओं की सूचना जिला कंट्रोल रूम के साथ ही अधिकारियों को मिल सकेगी। एसपी ने दो सिपाही को हर समय चौकी पर तैनात करने के निर्देश दिए। कोतवाली जाते समय रास्ते मेें एसपी को एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसपी ने उन्हें रोक कर पूछताछ की। बाइक सवार बाइक के कागज नहीं दिखा सके। इस पर एसपी ने बाइक सवारों को कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है। कोतवाल भीम सिंह जावला ने बताया कि हिरासत में लिए गए बाइक सवारों ने अपना नाम राघवेंद्र पाल निवासी गढ़ेरना थाना रेंघर जिला जालौन, भगवान पाल निवासी कुम्हरौर रावतपुरा जिला भिंड और वीरेंद्र पाल निवासी महेबा थाना सेवढ़ा जिला दतिया बताए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed