{"_id":"e7556e08d61a73c6a3a540fce56f27a6","slug":"illegal-arms-caught-factory-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री समेत एक को पुलिस ने
विज्ञापन
दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस तमंचा खरीदनेे वालों की तलाश में
छापेमारी कर रही है। एसपी ने टीम को पांच हजार का इनाम दिया है। थाना
कमालगंज के गांव कोठा फतेहपुर राव साहब में लंबे समय से अवैध शस्त्र बनाने
का धंधा चल रहा है। इसकी जानकारी पर एसओ यतेंद्र यादव
ने मुखबिर के बताए मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस मकान के अंदर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति अवैध असलहे बना रहा है। टीम ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमर सिंह उर्फ बीटू बताया। घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, दो 12 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने असलहों को बनाने के उपकरणों को भी बरामद किया। इसकी जानकारी एसओ ने एसपी दिनेश कुमार पी को दी।
शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन की सभागार में वार्ता के दौरान कहा कि पकड़े गए आरोपी से की गई पूछताछ के बाद उसने जिन लोगों को तमंचे बेंचे हैं उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। बताया कि पकड़ा गया आरोपी पंचायत चुनाव के दौरान बिक्री के लिए असलहे बना रहा था। सूचना पर उसे दबोच लिया गया। टीम को पांच हजार का इनाम दिया गया। एसपी ने अपराधियों को पकड़वाने वालों को इनाम देने की घोषण की है।