फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   High tension line to be vulnerable to the death of worker

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Wed, 16 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 16 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
High tension line to be vulnerable to the death of worker
हाते के निर्माण के दौरान मजदूर एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रख जाम लगाने का प्रयास किया तो एसओ ने समझाकर रोक लिया। इस दौरान सीओ सिटी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हाता मालिक और मजदूर के परिजनों में समझौता कराया। कानूनगो ने मृतक के परिजनों को

पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। कस्बा निवासी राकेश गुप्ता अपने हाते का निर्माण करा रहे हैं। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर नाहरौसा निवासी कुलवीर पुत्र अजय कुमार उनके यहां मजदूरी कर रहा था। बुधवार को कुलवीर दीवार पर खड़े होकर बीम बांध रहा था। तभी ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन उसके सिर में छू गई। इससे वह

चिपक कर छटपटाने लगा। चीख सुनकर ग्रामीणों ने लाठी डंडों की मदद से उसे छुड़ाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ मिनट बाद बिजली जाने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राकेश आदि ग्रामीण प्राइवेट वाहन से उसे नर्सिंग होम ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी ममता देवी व अन्य परिजन भी पहुंच गए। कुलवीर

का शव लेकर परिजन और ग्रामीण वापस घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, एसओ कुलदीप दीक्षित, चेयरमैन विजय गुप्ता, सीओ सिटी योगेश कुमार, कायमगंज कोतवाल रूम सिंह यादव, मऊदरवाजा एसओ सुनील यादव, कानूनगो प्रमोद पांडेय और कल्लू यादव भी पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रख जाम लगाने का प्रयास किया तो एसओ ने समझाकर शांत किया। पुलिस ने राकेश

गुप्ता और मृतक के परिजनों में समझौता करा दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कानूनगो ने आश्वासन दिया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। चेयरमैन ने कहा कि क्षेत्र में जर्जर तार लटक रहे हैं। वह कई बार तारों को टाइट करवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed