फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   he keeper beaten up by lawyers on muscle

वकीलों ने पेशी पर आए दरोगा को पीटा

Wed, 25 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 25 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
he keeper beaten up by lawyers on muscle
लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराते दरोगा सर्वेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। चालानी साक्ष्य के लिए पेशी पर कोर्ट आए दरोगा को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दरोगा कि वर्दी फाड़ डाली। दरोगा ने न्यायालय में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिला जज और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत की। दरोगा ने वकीलों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में जान से मारने, जातिसूचक शब्द कहकर गालीगलौज करने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली की मंडी चौकी में तैनात दरोगा सर्वेश कुमार मुकदमे में साक्ष्य के लिए कचहरी पहुंचा। वह सोमवार को सुबह 11.15 बजे सरकारी वकील शिवपाल सिंह यादव से गवाही के संबंध में बातचीत कर रहा था। आरोप है कि कायमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चिलौली निवासी वकील कृष्ण गोपाल पाठक व बराबिकू निवासी अनिल यादव अपने साथ 10-15 अन्य वकीलों के  साथ आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


दरोगा ने न्यायालय में भागा और किसी तरह जान बचाई। दरोगा का आरोप है कि वकीलों ने मारपीट के साथ ही उसे जातिसूचक गाली दी। सूचना पर पुलिस कप्तान राजेश कृष्ण अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, एडीजे परवेज अहमद, सीजेएम अनुतोष कुमार शर्मा, सिविल जज राजीव रंजन, कोर्ट मैनेजर मोहम्मद आरिफ ने जिला जज सुरेश कुमार गुप्ता के चेंबर में पहुंचकर वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा का शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा और मऊदरवाजा एसओ सुनील यादव ने लोहिया में मेडिकल कराया। लोहिया अस्पताल में डॉ. योगेंद्र सिंह ने मेडिकल किया। इसमें दरोगा के दाएं हाथ और बायीं आंख के पास चोटों के निशान मिले है। इसके साथ ही दरोगा ने हेड पेन और चेष्ट पेन बताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed