फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Harsh lying on the terrace lying in the village injured

हर्ष फायरिंग में छत पर लेटा ग्रामीण घायल

Sun, 28 May 2017 11:37 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sun, 28 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Harsh lying on the terrace lying in the village injured
डेमो प‌िक
थाना जहानगंज के गांव हिसामपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान पास ही छत पर लेटा एक ग्रामीण छर्रे लगने से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर दरोगा ने अस्पताल में आकर घायल से बयान लिए।
विज्ञापन


थाना जहानगंज के गांव हिसामपुर निवासी वृद्ध रामलड़ैते शनिवार को छत पर लेटा हुआ था। पास में ही प्रकाश के बेटे जिम्मी का तिलक चढ़ रहा था। रात करीब 12.30 बजे अचानक तिलक के दौरान लाइसेंसी असलहों से फायरिंग होने लगी। इसमें रामलड़ैते छर्रे लगने से घायल हो गया। गोली लगते ही रामलड़ैते चीखने लगा। शोर-शराबा होने पर उसके परिवार के लोग उठ गए और मौके पर आए। रामलड़ैते को गोली लगी देख बेटा अशोक और अन्य लोग तिलक समारोह में पहुंचे और हर्ष फायरिंग से पिता को गोली लगने की जानकारी दी। इस पर वहां हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि इस दौरान एक बंदूकधारी वहां से खिसक लिया।
विज्ञापन


आनन-फानन में घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हर्ष फायरिंग में ग्रामीण के घायल होने की जानकारी होने पर प्रधान उदयभान पाल अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रविवार की सुबह दरोगा डोरीलाल ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर घायल के बयान दर्ज किए। एसओ नरेंद्र गौतम ने बताया कि घायल के बेटे अशोक की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से जिला पंचायत सदस्य रतिराम निवासी नगला चकई को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फायरिंग करने वाले को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed