{"_id":"b58002ce25bcd685e5807d0abb39ed89","slug":"gun-shot-in-shovel-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़ा के विवाद में मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फावड़ा के विवाद में मार दी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की शिकायत करने थाना जाते समय दलित मजदूर को मंगलवार की रात
विज्ञापन
हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती
कराया गया। परिजन बुधवार को मजदूर को लोहिया अस्पताल लेकर आए । हालत गंभीर
होने पर यहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी दिनेश कुमार पी ने
अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
थाना मेरापुर इलाके के गांव खलवारा निवासी दलित रामविलास कठेरिया मजदूर है। मंगलवार को पास में ही रहने वाले प्रांजुल ने उससे फावड़ा मांगा था। शाम को वह फावड़ा वापस लेने के लिए प्रांजुल के यहां गया तो इनमें विवाद हो गया। कहासुनी पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। रामविलास जान बचाने के लिए भागकर घर पहुंचा तो पीछे-पीछे आरोपी भी पहुंच
गए। आरोपियों ने उसे घर में घुस कर पीट दिया। इसके बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। रात के समय रामविलास इसकी शिकायत करने थाने जा रहा था। गनेशपुर चौराहा के पास पहले से मौजूद बॉबी, प्रांजुल और इनके पिता जयचंद्र ने उसे घेर लिया। इस दौरान हमलावरों ने इन पर दो फायर कर दिए। इनमें से एक फायर मिस हो गया। दूसरी गोली
उसकी पीठ में लगी। चीख सुनकर रामविलास का भतीजा विवेक और परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। इन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। बुधवार को हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। विवेक ने बताया कि फावड़ा मांगने पर विवाद हो गया था । इसी पर आरोपियों ने उसके चाचा को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।