फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four including three thieves were arrested by the police

तीन चोरों समेत चार को पुलिस ने दबोचा

Sat, 29 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 29 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four including three thieves were arrested by the police
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते एएसपी त्रिभुवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। चोरी की योजना बनाते समय स्वाट ने तीन चोरों के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया। इसका खुलासा एएसपी ने वार्ता के दौरान किया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं थी। इस पर एसपी दयानंद मिश्र ने शहर कोतवाल और स्वाट प्रभारी को
घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इस पर एएसपी त्रिभुवन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर शहर के कादरीगेट तिराहा पर स्वाट प्रभारी महेंद्रनाथ व कोतवाल अनूप निगम के साथ छापेमारी की। मोहल्ला बाग रुस्तम निवासी मुस्तफा, मोहल्ला जटवारा निवासी राजीव यादव उर्फ घमंडी, मोहल्ला पक्कापुल निवासी शिवम उर्फ लालू, अशोक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनका एक साथी मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी राममूर्ति शुक्ला मौके से फरार हो गया। अशोक वर्मा चोरी की माल खरीदता है। इन लोगाें ने शहर के मोहल्ला नरकसा, आवास विकास और सातनपुर में हुई चोरी की घटनाएं करने की बात कबूल की है। पुलिस ने 315 बोर तमंचा, कारतूस, आलानकब के साथ ही दस हजार रुपये भी बरामद किए है।  इस सफलता पर पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed