फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Food Poisioning nine people from two families sick

फूड प्वायजनिंग से दो परिवार के नौ लोग बीमार

Fri, 12 Jun 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 12 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Food Poisioning nine people from two families sick
बारात से आई लौंज व खाना खाने से दो परिवार के बच्चों सहित नौ लोग फूड
विज्ञापन
प्वायजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। शादी समारोह में रसोई बनाने का काम करने वाली महिलाएं बारात से मिठाई व खाना लेकर आई थीं।

फतेहगढ़ कोतवाली के गांव नयानगला महरूपुर निवासी सरस्वती देवी पत्नी रामपाल और गांव नरायनपुर निवासी रामकुमारी शादी समारोह में खाना बनाने का काम करती हैं। यह गुरुवार को मोहल्ला ग्वालटोली में एक बारात में पूड़ी बनाने गई थीं। यहां से यह खाना और लौकी की लौंज लेकर आई थीं।   शुक्रवार की सुबह सरस्वती देवी की बेटी अंगूरी (14), संतोषी (9) और

परिवार की सुनीता पत्नी मुन्नू सिंह, इनकी बेटी सविता (10), धर्मवीर ने खाना और लाैंज खाई। रामकुमारी के बेटे राजेश, इनकी पत्नी सुदामा देवी, बेटा करन (10), अनमोल (डेढ़ साल) ने भी बारात से लाया गया सामान खाया। इसे खाने के कुछ समय बाद इन लोगों की हालत बिगड़ने लगी। इन्हें उल्टियां होने लगीं। इस पर इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डा.

मनोज कुमार रतमेले ने इनका इलाज किया। अस्पताल में अचानक इतने मरीजों के आ जाने से अफरातफरी मच गई।  मनोज कुमार रतमेले ने बताया कि भीषण गर्मी में बारात का बासी खाना खाने से फूड प्वायजनिंग हुई है। इलाज से इनकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed