{"_id":"5c92507dbdec2213ef2d1f39","slug":"five-trapped-in-abetment-to-suicide-of-wife-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी सहित पांच फंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी सहित पांच फंसे
Wed, 20 Mar 2019 08:08 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Crime
जहर खाने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव घटियापुर निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार की शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लाहगंज के गांव गौटिया निवासी रामप्रकाश की पुत्री आशादेवी के साथ चार साल पूर्व शादी हुई थी। पति पत्नी में विवाद होने पर करीब डेढ़ साल से मुकदमा चल रहा था। प्रदीप ने नौ मार्च को गांव में स्थित मंदिर के पास शाम के समय जहर खा लिया था। परिवार के लोगों ने उसको शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान दस मार्च को उसकी मौत हो गई थी। प्रदीप के पिता वीरेंद्र ने पुत्रवधू आशादेवी, उसके पिता रामप्रकाश, मां गंगाश्री, भाई लाल सिंह और शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट निवासी धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि बहू और उसके माय
के वाले पुत्र पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाते थे। वह अक्सर पुत्र को परेशान करते थे और आत्महत्या करने के लिए उकसाते थे। इससे पुत्र ने जहर खाकर जान दे दी।