{"_id":"b42f841fb7ae0800507d59a29e1a410a","slug":"five-injured-in-firing-and-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहटा में फायरिंग, मारपीट में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहटा में फायरिंग, मारपीट में पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानगंज। चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच फायरिंग और मारपीट में मां-बेटा समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी कुलदीप ने बीडीसी का चुनाव लड़ा था। आरोप है कि चुनाव में गांव के ही ऋषिपाल ने कुलदीप को वोट नहीं दिया। रविवार को ऋषिपाल अपने घर के बाहर खड़े थे। कुलदीप साथियों के साथ आए और ऋषिपाल से कहा कि चुनाव में उसने उसे वोट क्यों नहीं दिया। इसी बात को लेकर ऋषिपाल और कुलदीप के बीच कहासुनी और गालीगलौज होने लगी। देखते ही देखते लाठीडंडे चलने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों पक्षों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर गांव के लोगों ने अपने-अपने दरवाजे बंद कर लिए। मारपीट में एक पक्ष से ऋषिपाल, इनकी मां गीता देवी, बहन सुदामा देवी, भाई सुमित कुमार और दूसरे पक्ष से कुलदीप घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। गंभीर रूप से घायल कुलदीप को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ऋषिपाल की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप, राधामोहन, राधारमण, सुमित कुमार और प्रदीप कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 147, 148, 149, 452, 323, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी एसओ रामसेवक वर्मा ने बताया कि एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फायरिंग होने से गांव में दहशत का माहौल है।