{"_id":"59e4c5109450c0c5f4c172585dc088a2","slug":"enraged-over-the-death-caused-by-police-brutality-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के बार-बार परेशान करने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर
विज्ञापन
ली। सूचना मिलने के बावजूद थाना पुलिस मौके पर नहीं आई। ग्रामीणों ने जब
खुद ही शव नीचे उतारा तो उसकी शर्ट की जेब में सुसाइड नोट निकला। इसमें
उसने पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
गांव बबुरारा निवासी नन्हेंलाल सक्सेना (38) की पत्नी सुनीला देवी रविवार भोर शौच के लिए खेतों पर गई थी। सुनीला के मुताबिक जब वह लौटकर आई तो पति कमरे में फांसी पर लटके थे। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने खुद ही नन्हेंलाल का शव नीचे उतारा। इनको मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि वह अपने बच्चों को इज्जत से पालना चाहता है लेकिन पुलिस उसे अकारण परेशान कर
रही है। इससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। आत्महत्या की वजह पुलिस है। उसके परिवार और आस पड़ोस के लोगों को परेशान न किया जाए। वहीं सुनीला देवी ने आरोप लगाया कि कुछ ग्रामीणों के कहने पर पुलिस ने पति पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए थे। इनकी पैरवी से पति परेशान रहते थे। दो दिन पहले थाने के एक दरोगा घर पर रोज दबिश दे रहे थे। सुनीला देवी का कहना था कि पुलिस के उत्पीड़न से ही पति ने आत्महत्या की है। देर शाम तक पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ मुकेश यादव ने बताया कि लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। सुसाइड नोट की जांच की जाएगी।