{"_id":"1e8f36355d1f8ea14fac266b337af64e","slug":"encounter-five-cattle-thief-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पांच पशु चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पांच पशु चोर गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 05 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाट टीम ने सोमवार की रात खिनमिनी के पास मुठभेड़ में पांच पशु चोरों को
विज्ञापन
गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने तमंचे और पिकप जीप बरामद
की है। इसमें दो बदमाश लूट के मामले में फरार चल रहे थे। सोमवार की रात
स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव ने मुखबिर की सूचना पर मऊदरवाजा के खिनमिनी
के पास घेराबंदी कर ली। इस दौरान जीप में सवार बदमाशों को रुकने का इशारा
किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी
फायरिंग की।
घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने जीप से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने दौड़ा कर पांच बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों से 315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। बदमाशों को पुलिस मऊदरवाजा थाने ले आई। टीम प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सोल्जर उर्फ सोनू बंजारा निवासी रौदा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर, भगमल उर्फ गंजा निवासी मीरपुर थाना अरनिया जिला बुलंदशहर, छिदुआ उर्फ चहत खां निवासी चमन नगरिया थाना अलीगंज जिला
एटा, दिलखुश बंजारा निवासी बड़ाहार थाना घिरौर जिला मैनपुरी, सलीम बंजारा निवासी सांडी तिराहा जिला हरदोई बताए। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। टीम ने दो खोखा भी बरामद किए हैं। टीम प्रभारी ने बताया कि सोल्जर थाना जहानगंज व नवाबगंज इलाकों में हुईं लूटों में फरार चल रहा था। दिलखुश पर भी लूट के मामले दर्ज
हैं। यह लोग हाइवे के पास वाले गांव में जाकर पशुओं को चोरी करते हैं। इसके साथ ही रात के समय वाहन से जाने वाले लोगों को भी लूटते थे। पिछले साल जून में सोल्जर और उसके साथियों ने नवाबगंज क्षेत्र में रिवाल्वर लूट ली थी। उन्होंने बताया कि रिवाल्वर को वह बरामद कर चुके हैं। दिलखुश का भाई एटा जेल में बंद है।