{"_id":"58af21464f1c1b6f1cb24161","slug":"election-in-revenge-kidnapping-attempts-throwing-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में अपहरण का प्रयास, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में अपहरण का प्रयास, पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बैठा सपा समर्थक शैतान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जहानगंज के गांव बरनाखुर्द में विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान हुए विवाद की रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि सपा समर्थकों ने एक बसपा समर्थक का अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
बरना खुर्द गांव निवासी नीरू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 19 फरवरी को वह वोट डालने के बाद घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव के सुखवीर, विवेक, शैतान, दुर्गेश, आफाक, राजन ने पूछा कि किसे वोट दिया है। उसने हाथी को वोट देने की बात कही तो उक्त लोगों ने मारपीट व गालीगलौज की थी।
तब यूपी 100 पुलिस को सूचना देने पर उक्त लोग भाग गए थे। इसी रंजिश को लेकर बुधवार की रात उक्त छह लोगों ने अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। उसे पकड़कर अपने साथ ले जाने लगे। नीरू के अपहरण की जानकारी पर उसके दादा राम सिंह ने हल्ला मचाया। इस पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ओर से जवाबी पथराव हुआ। इस पर हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। नीरू का आरोप है कि गांव के बाहर एक चौपहिया वाहन खड़ा था, जिसमें उठाकर उसका अपहरण कर ले जाने का इरादा था। मारपीट में नीरू व उसके दादा घायल हुए हैं।
उधर सपा समर्थक शैतान का कहना है कि वह अपने खेत पर चारा लेने जा रहा था। वहां जुआ हो रहा था। इस दौरान मारपीट हो गई जिसे वह देखने लगा। इस दौरान नीरू व उनके समर्थकों ने उस पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि अपहरण का आरोप झूठा है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष के शैतान को हिरासत में लिया है।
जहानगंज। क्षेत्र के गांव झ़िझुकी निवासी नवीन चंद्र उर्फ मुन्नू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बसपा समर्थक है। अपनी पत्नी रामबेटी के साथ गुरुवार को दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के रामचंद्र व रिंकू आए। पूछा कि वोट किसे दिया है। उन्होंने हाथी को वोट देने की बात कही तो नाराज हो गए और गालीगलौज करते हुए कहा कि भाजपा को वोट क्यों नहीं दिया है। इसके बाद उक्त लोगों ने लातघूसों से मारपीट की। थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।