{"_id":"572f7ce54f1c1b71275ce603","slug":"elderly-killed-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को पीटकर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन संबंधी रंजिश में एक अधेड़ को पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी शव नीम के पेड़ पर लटका कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तकीपुर अंबेडकरनगर निवासी कृष्णकुमार (45) शनिवार देर रात घर से कहीं चला गया था। सोमवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ में उसका शव लटका मिला। पैर उसके जमीन से छू रहे थे। गुप्तांग से खून निकल रहा था। शौच करने जा रहे ग्रामीणों ने जब शव पेड़ पर लटकते देखा तो सूचना उसके भाइयों को दी।
मौके पर पहुंचे भाइयों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पहुंच गई। एसआई ललित कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई शिवकुमार उर्फ लला ने कोतवाली में गांव के ही अजयवीर सिंह, जयवीर सिंह, अंकित और जित्ते उर्फ बिट्टू के खिलाफ भाई को पीटकर मार डालने की तहरीर दी है। इसमें उसने कहा है कि आरोपियों की उसके भाई से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
आरोपी कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। इसी के चलते शनिवार देर रात उसके भाई कृष्ण कुमार को आरोपियों ने बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कोतवाल भीम सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।