फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District Badr catch threw stones at police , firing

जिला बदर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, फायरिंग

Tue, 20 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 20 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सिरसा में अपराधियों के परिजन खाकी पर हावी हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर जमकर पथराव और फायरिंग की। परिजनों को हावी देख पुलिस बैक फुट पर आ गई। इस दौरान एक कांस्टेबल की बाइक भी गायब हो गई। हालांकि अन्य थानों का पुलिस बल आने पर हमलावर भाग गए।

थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी जयनंदन, हरिनंदन, दुर्विजय और करु जिला बदर चल रहे हैं। इनके घर पास-पास ही हैं। मंगलवार रात करीब 7.30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस जिला बदर अपराधियों को पकड़ने गई। पुलिस के  जयनंदन के घर दबिश देते ही इनके परिजनों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान अन्य जिला बदर अपराधियों के भी

परिजन पुलिस बल पर हावी होते हुए पथराव करने लगे। इनके परिजनों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों के परिजनों को हावी होते देख पुलिस बैक फुट पर आ गई। इस दौरान सिवारा चौकी के कांस्टेबल राजकुमार की बाइक हड़बड़ी में मौके पर छूट गई। हमलावर कांस्टेबल राजकुमार की बाइक भी उठा ले गए। थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित ने घटना की जानकारी आला अफसरों

को दी। इस पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।  तब तक चारों अपराधी और उनके परिजन अपने-अपने घरों से भाग गए। पथराव और फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अपराधी जयनंदन, हरिनंदन, दुर्विजय और करु को पकड़ने गए थे। इस दौरान इनके परिजनों ने पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने फायरिंग की घटना से इनकार किया। एसओ ने बताया कि हमलावर कांस्टेबल राजकुमार की बाइक भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed