{"_id":"cb9f3c67a1dc52342a60779b569a6bf2","slug":"detention-boyfriend-hit-his-head-against-the-wall-of-the-abscess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात की दीवार से टकराकर प्रेमी ने सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालात की दीवार से टकराकर प्रेमी ने सिर फोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। प्रेमिका से मिलवाने की जिद में हवालात में बंद प्रेमी ने दीवार से सिर टकराकर फोड़ लिया। यह देख पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने हवालात से निकाल कर प्रेमी को कार्यालय में बैठाया। यहां प्रेमी, प्रेमिका से मिलवाने की जिद करता रहा। समाचार लिखे जाने तक प्रेमिका के परिजन भी थाने में बैठे थे।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री 14 अक्तूबर को प्रेमी के साथ भाग गई थी। किशोरी के पिता ने प्रेमी सुखवीर और इसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को थाना पुलिस गुजरात से प्रेमी युगल को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रेमी को हवालात में डाल दिया और किशोरी को बाहर बैठा लिया। सूचना मिलने पर किशोरी के परिजन भी थाने पहुंच गए। प्रेमिका से जुदा होने पर प्रेमी सुखवीर ने हवालात में दीवार से अपना सिर पटकना शुरू कर दिया। इससे उसका सिर फूट गया। पुलिस ने हवालात से प्रेमी को बाहर निकालकर कार्यालय में बैठाया।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक किशोरी और उसके परिजन थाने में ही थे। एसओ नरेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि शुक्रवार को किशोरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।