{"_id":"570401474f1c1bd134c8132a","slug":"dcm-driver-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीएम और ट्रैक्टर की भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत हो गई। इससे पहले घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान डीसीएम चालक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
जिला हरदोई की सदर कोतवाली के मोहल्ला आलू थोक बावन चुंगी निवासी पवन कुमार कठेरिया डीसीएम का चालक था। सोमवार को पवन कुमार डीसीएम से कोयला लेकर जलालाबाद से शाहजहांपुर लेकर गया था। कोयला उतारने के बाद पवन वापस लौट रहा था। जब वह हुल्लापुर और अल्हागंज के बीच से गुजर रहा था। उसी समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई।
इस भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस भी डीसीएम से जा टकराई। दुघर्टना में डीसीएम चालक पवन कुमार घायल हो गया। हादसे को देखकर ट्रैक्टर चालक और बस चालक वहां से वाहनों को छोड़ कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर अल्हागंज थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने घायल के पास मिले मोबाइल नंबरों पर फोन किए। घायल के घर का फोन मिल जाने पर परिवार के लोग डीसीएम मालिक अनुज तिवारी के साथ लोहिया अस्पताल जा पहुंचे। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई अजय ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मचारियों ने उसके भाई का सही से उपचार नहीं किया। इलाज में लापरवाही के कारण उसके भाई की मौत हो गई। उसने बताया कि उसके भाई के दो छोटे बच्चे है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।