{"_id":"5a7f344e4f1c1b2d068b5e1f","slug":"chawki-and-theft-in-five-stores-near-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी और थाने के पास पांच दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी और थाने के पास पांच दुकानों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
shop where theft incident took place
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर, लुटेरों की फुर्ती के आगे पुलिस घुटने टेकने को मजबूर है। हाल यह है कि अब शातिरों ने चौकी और थानों के पास मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात चोरों ने कलक्ट्रेट, कर्नलगंज चौकी, पांचाल घाट चौकी और मऊदरवाजा थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित दुकानों को निशाना बनाया। फोटो स्टेट, स्टूडियो व कंप्यूटर शाप के ताले तोड़ कर करीब साढ़े तीन लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ितों की तहरीर देने बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शहर कोतवाली की पांचाल घाट चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कैंट रोड निवासी मिर्जा रहमान बेग की मकान के नीचे हिस्से में लोकवाणी केंद्र है। शुक्रवार की रात मिर्जा रहमान बेग दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर दो लैपटॉप और एक प्रिंटर और 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर उचका देखा तो मिर्जा रहमान बेग को जानकारी दी। वह दुकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। पांचाल घाट चौकी पुलिस, शहर कोतवाल संजीव राठौर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने को तहरीर दी है।
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगंज निवासी कुलदीप राठौर की थाने के निकट फोटो स्टेट और कंम्यूटर की दुकान है। शुक्रवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। चोर दुकान से नगदी और सामान निकाल ले गए। शनिवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने दुकान का शटर उचका हुआ देखा तो इसकी सूचना दी। सूचना पर कुलदीप मौके पर आ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। कुलदीप ने बताया कि बताया कि दुकान से 42 हजार रुपये चोर निकाल ले गए। घटना की तहरीर दी। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दुकानदार कुलदीप राठौर की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद की कर्नलगंज चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शिवगंगा साइवर कैफे नाम से दुकान है। शुक्रवार की शाम को राजेंद्र के पुत्र रिषभ दुकान बंद कर घर चला गया। चोरों ने दुकान के शटर में लगे ताले तोड़ दिए और चार टीएफटी, पांच हजार नगर, एक प्रिंटर, एक स्केनर करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह शटर उचका होने की सूचना मिलने पर रिषभ और उसके पिता दुकान पर आए। दुकान में सामान फैला पड़ा था। कर्नलगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। रिषभ ने बताया कि घटना की तहरीर थाने में दी है।
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के क्षेत्र के मोहल्ला लोको कालोनी निवासी मनोज कुमार की बेवर रोड पर फोटो स्टूडियो की दुकान है। यह दुकान कर्नलगंज चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर है। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान की शटर में पड़े तालों को तोड़ दिया। शनिवार की सुबह शटर उचका पड़ोसी ने देखा तो मनोज को जानकारी दी। वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोल कर देखा तो कैमरा व अन्य सामान गायब था। मनोज ने बताया कि चोर छह कैमरा, एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। छह सौ रुपये नगद ले गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और फिंगरप्रिंट टीम ने दुकान में रखे उपकरणों से फिंगरप्रिंट लिए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट को तहरीर दी है।
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी गौरव की डीएम कालेज के पास स्टेशनरी एवं फोटो स्टेट की दुकान है। यहां से कलक्ट्रेट चंद कदमों की दूरी पर है। शुक्रवार की रात चोरां ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। इसकी जानकारी गौरव को शनिवार की सुबह हुई। वह दुकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था। गौरव ने बताया कि चोर स्टेशनरी, प्रिंटर व अन्य सामान व 4700 रुपये नगद चोरी कर ले गए। कुल 35 हजार रुपये की चोरी हुई है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।