{"_id":"587661d64f1c1bc156ba8061","slug":"cash-department-grabbed-power-going-to-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग से बैंक जा रहा कैश पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग से बैंक जा रहा कैश पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बुलेरो सवार लोगों से पूछताछ करते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज में चले चेकिंग अभियान में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को करीब 9.22 लाख रुपया पकड़ा। पुलिस ने कुछ लोगों का लेखाजोखा लेकर उन्हें छोड़ कैश भी वापस दे दिया है।
भोलेपुर स्थित डिवीजन कार्यालय में उपभोक्ताओं के बिल भुगतान के लिए कैश काउंटर बने हैं। यहां मंगलवार की बिलों से करीब 6 लाख 88 हजार 26 रुपये जमा हुआ। यह रुपया बुधवार को विभागीय गाड़ी से कर्मचारी जसवंत और मुकेश लेकर एसबीआई बैंक फतेहगढ़ में जमा करने जा रहे थे।
चौराहे के नजदीक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गाड़ी की चेकिंग के दौरान पुलिस ने यह रुपया पकड़ लिया। इसकी जानकारी एसओ और सीओ सिटी को दी गई। कर्मचारियों के पास रुपयों के संबंध में पूरा लेखा-जोखा नहीं था। इस कारण रुपया संदिग्ध मानकर एसओ ने गाड़ी और उसके साथ जा रहे कर्मचारियों को कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी एसडीएम सदर और आयकर विभाग के अधिकारियों को दी गई। आयकर विभाग के अधिकारी संजय कुमार जैन व वीएस मिश्रा कोतवाली पहुंचे और रुपयों के संबंध में लेखा-जोखा मांगा। तब बिजली विभाग के एईआर एपी सिंह और एसडीओ अवनीश कुमार लेखाजोखा लेकर कोतवाली पहुंचे और आयकर विभाग को पूरा विवरण दिखाया।
दोपहर बाद तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने गाड़ी और कैश को मुक्त किया। एसडीओ अवनीश कुमार ने बताया कि कैश और गाड़ी को छोड़ दिया गया है। कैश एसबीआई फतेहगढ़ के विभागीय खाते में जमा करा दिया गया है।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार उड़नदस्ता प्रभारी आशीष कुमार व प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी पुलिस फोर्स के साथ कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव बरझाला के पास चेंकिग कर रहे थे। कायमगंज की ओर से आ रही बोलेरो नंबर यूपी76वी /9863 को पुलिस ने रोक लिया।
गाड़ी में बैठे शमसाबाद के गांव दुबरी निवासी श्यामवीर से 45260, गंाव चिलसरा निवासी रामरतन से 47870, कल्लू खां से 33189, रामशरन से 29000, बालकराम से 41042 व भूरेलाल से 38000 रुपये पुलिस ने बरामद किए। रुपये बरामद होने की सूचना पर एसडीएम अजीत कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बोलेरो सवार लोगों से पूछताछ की। युवकों ने बताया कि वह सिवाला की खेती करते हैं। उसका तेल बदायूं में एक व्यापारी के यहां बेचकर रुपये लेकर लौट रहे हैं। उन्होंने एसडीएम को तेल बेचने की पर्ची व किसानबही दिखाई। इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा और रुपये जमा करवाकर आयकर विभाग की टीम को सूचना दी।
समाचार लिखे जाने तक टीम कोतवाली नहीं पहुंची थी। वहीं अन्य उड़नदस्ता प्रभारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व सीओ नरेश कुमार ने क्षेत्र के ब्राहिमपुर वार्डर, अटैनापुल व अन्य जगहों पर अलग-अलग वाहनों की चेकिंग कराई। वीडियोग्राफी कराकर गाड़ियों से झंडे, स्टीकर और पोस्टर आदि हटवाए।