फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bolero riders robbing the rural thrown on the road

बोलेरो सवारों ने ग्रामीण को लूटकर सड़क पर फेंका

Wed, 27 May 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 27 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bolero riders robbing the rural thrown on the road
बोलेरो सवार बदमाशों ने ग्रामीण से मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
गंभीर घायल ग्रामीण को बदमाश रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायल को बरौन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना शमसाबाद के गांव पहाड़पुर बैरागढ़ निवासी मुंशीलाल राजपूत खेती करते हैं। वहअपने बीमार बहनोई छविराम निवासी ददुआपुर एटा को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कानपुर गए थे। मंगलवार की रात यह ट्रेन से फर्रुखाबाद स्टेशन

पर उतरे। घर जाने के लिए सवारी न मिलने पर यह रात में स्टेशन पर ही सो गए। बुधवार को तड़के स्टेशन के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी सफेद रंग की बोलेरो इनके पास रुकी। इस पर दो लोग सवार थे। मुंशीलाल ने इनसे शमसाबाद चलने के लिए कहा। इसके बाद बोलेरो में बैठ गए। रास्ते में गाड़ी में सवार बदमाशों ने मुंशीलाल से रुपये मांगे। इन्होंने किराए के रुपये निकाल कर दे दिए। इसी बीच बदमाशों ने मुंशीलाल को गाड़ी में ही दबोच लिया और इनकी जेब

फाड़कर  नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट भी की।  घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मुंशीलाल को बरौन गांव के पास फेंक कर फरार हो गए। इनको लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर आसपास के ग्रामीणों ने बरौन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। इस पर

पत्नी सावित्री देवी के अलावा परिवार के अन्य लोग अस्पताल आ गए। मुंशीलाल ने बताया कि लुटेरे उनसे 12,750 रुपये और मोबाइल लूट ले गए। मामले की सूचना पुलिस को अभी नहीं दी गई है। परिजनों ने बताया कि  इलाज केे बाद तहरीर दी जाएगी। उधर, लोगों का कहना था कि स्टेशन और बस अड्डे के आसपास सफेद रंग की बोलेरो पर आए दिन घटनाएं हो रही हैं। पुलिस की चेकिंग केवल खानापूरी के लिए हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed