फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riders couple was looted by robbers pistol

बाइक सवार दंपति को लुटेरों ने तमंचा लगा लूटा

Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bike riders couple was looted by robbers pistol
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
कारव गांव के पास बाइक से ससुराल जाते समय दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा लगाकर दंपति से नगदी और जेवर लूट लिए। घटना की सूचना पर गांव के लोग मौके पर आ गए। तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


जिला कांशीराम नगर थाना पटियाली के गांव ढकपुरा निवासी अजीत सिंह की ससुराल थाना कंपिल के गांव बड़ी कारव में है। ससुराल में होली की गमी होने के कारण अजीत सिंह रविवार की सुबह पत्नी जलधारा के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। जब वह कारव के पास पहुंचा। उसी समय पीछे से आई काले रंग की बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


जब तक दंपति कुछ समझ पाते, तब तक लुटेरों ने तमंचा निकाल लिया। लुटेरों ने दंपति के तमंचा लगाकर नगदी और जेवर लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कंपिल की ओर फरार हो गए। घटना के बारे में दंपति किसी को सूचना न दे सकें। लुटेरों ने अजीत का मोबाइल लूट लिया और बाइक की चाबी भी ले गए। जैसे-तैसे अजीत अपनी ससुराल पहुंचा और इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर आए । अजीत सिंह ने बताया कि  लुटेरे 30 हजार रुपये और पत्नी से सोने के जेवर लूट ले गए। जलधारा के भाई शिवराज सिंह ने बताया कि इलाके में पुलिस नहीं आती है। यहां पर आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed