{"_id":"3a9e28fb88010789b1cbe8fdcdd18ac6","slug":"bank-security-guard-shot-the-victim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सुरक्षा गार्ड को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के सुरक्षा गार्ड को मारी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार हमलावरों ने सोमवार की सुबह ड्यूटी पर जाते समय बैंक के सुरक्षा
विज्ञापन
गार्ड को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेवर की ओर भाग
गए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने गार्ड को प्राइवेट अस्पताल मेें भर्ती
कराया। घायल के बेटे ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है।
गांव बनपोई निवासी रामनरेश राजपूत गांव सकवाई में आईडीबीआई बैंक में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी हैं। सोमवार की सुबह वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। सकवाई में गिट्टी प्लांट के पास पीछे से आ रही काले रंग की बाइक पर सवार दो हमलावरों में से पीछे बैठे एक ने तमंचे से गार्ड की पीठ पर फायर कर दिया। गोली लगते ही रामनरेश बाइक से गिर पड़ा। उधर, बाइक सवार हमलावर बेवर की ओर भाग गए।
फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर बेटे रूपेंद्र सिंह ने पिता को भोलेपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही बाइक सवारों की धरपकड़ के लिए वायरलेस भी किया। तब तक हमलावर भाग चुके थे। घटना के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी रामजीवन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।