फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Assault on the girl refused to marry

लड़की के शादी करने से इनकार पर मारपीट

Mon, 15 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Assault on the girl refused to marry
शादी तय होने के बाद युवक मंदबुद्धि का होने की जानकारी पर युवती ने युवक
विज्ञापन
और उसके परिजनों को मंदिर में दोबारा बुलाया। युवक की दिमागी परीक्षा ली। इसमें वह फेल हो गया। युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवक के परिवार वालों ने मंदिर के बाहर सड़क पर असलहे निकाल लिए। इससे अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली बुला ले गई।

एटा जिले के भागीपुर निवासी मास्टर मनीष चंद्र जोशी के पुत्र की शादी आवास विकास कालोनी निवासी स्वर्गीय सुधीर जोशी की पुत्री के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। 16 जून को बारात आनी थी। सोमवार को लड़की के परिवार के सदस्य को किसी ने लड़का मंद बुद्धि होने की जानकारी दी। लड़की ने लड़के से दोबारा मिलने की बात कही। लड़के व उसके परिवार के लोगों को संतोषी माता मंदिर बढ़पुर में बुलवाया। यहां  युवती ने होने वाले पति से नोट गिनवाए। युवती

का कहना है कि लड़का नोट नहीं गिन पाया। इस पर उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे लड़का पक्ष के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर के बाहर हथियार निकाल कर लड़की के परिवार वालों पर तान दिए। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। मंदिर के बाहर फू ल बेचने वाले दुकान छोड़कर भाग गए। इसकी जानकारी मिलने पर शहर

कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वह दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। युवती ने बताया कि लड़के को तीन हजार रुपये के 100-100 के नोट गिनने को दिए। लड़का करीब आधे घंटे में भी रुपये नहीं गिन पाया। वह अपना सिर बार बार एक से दूसरी ओर घुमा रहा था। इससे पता चला कि लड़का मंद बुद्धि का है। इस कारण शादी करने से इनकार कर दिया है। एसएसआई
मेघनाथ ने बताया कि दोनों पक्षों का कहना है कि जो सामान दिया गया था वह वापस कर दिया गया है। अब शादी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed