फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accused of murder arrested

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 24 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
accused of murder arrested
पिता के  हत्यारोपी को कुल्हाड़ी से काट कर खून का बदला लेने के आरोपी को
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।  रविवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव पंछीनगला निवासी रामकिशोर पुत्र रूपराम को गांव के गुड्डू पुत्र रामसिंह ने कुल्हाड़ी से काट डाला था। रामकिशोर पर कुल्हाड़ी से 12 वार किए गए थे।  एसपी ने कोतवाल एके सिंह परिहार को हत्यारोपी को पकड़ने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गुड्डू को गिरफ्तार कर  आला कत्ल

कुल्हाड़ी बरामद कर ली।  कोतवाली में गुड्डू के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसने सीओ एके रावत को बताया कि चार साल पहले उसकी मां रामदुलारी के पेट में गाय ने सींग मार दिया था। वह घर में चारपाई पर लेटी थीं। उनके पेट में टांके लगे थे। तभी रामकिशोर ने बेर तोड़ने के र्लिए इंट पेड़ पर फेंकी। यह ईंट मां के पेट पर जाकर गिरी थी। इससे उनके पेट में बड़ा घाव हो गया था।

कुछ समय बाद मां की मौत हो गई थी। इसके  बाद 14 दिसंबर 2013 को रामकिशोर ने कन्हई लाल के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। इन लोगों ने पिता से 20 हजार रुपये भी लूट लिए थे। जेल से छूटकर आने पर यह गांव में सीना तान कर उसे चिढ़ाता हुआ निकला करता था। इस पर उसका खून खौल जाता था। इसके बाद उसने बदला लेने का मन बनाया। रणनीति के तहत  पत्नी को मायके भेज दिया।

मौका पाते ही उसने  कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह गांव से बाहर निकल आया।  कुल्हाड़ी को  धोकर  छुपा दिया। उसने बताया कि उसने अपने माता-पिता की हत्या का बदला ले लिया है। इसका उसे कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed