फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Abducted teen in the morning and returned at night

रात में अपहृत किशोर सुबह लौटा

Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Abducted teen in the morning and returned at night
अपहरण
अंधेरे में घर से दूधडेरी पर जाते समय अपह्त हुआ किशोर सुबह नाटकीय ढंग से घर लौट आया। जांच में मारपीट होने पर झूठा फंसाए जाने के लिए नाटक किए जाने की जानकारी मिली तो पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। गांव कासिमपुर तराई निवासी बालकराम के घर से करीब एक किलोमीटर दूर गंगा की कटरी में दूध डेरी है।
विज्ञापन


31 अक्तूबर रात करीब 9 बजे बालकराम का पुत्र नन्हे (16) दूध डेरी पर जा रहा था। उसका रास्ते में अपहरण हो गया। पुत्र के घर न लौटने पर परिजन दूध डेरी पर उसको देखने गए। वह नहीं मिला तो पिता ने पुत्र के अपहरण होने की सूचना पुलिस  को दी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। सुबह चार बजे अपह्त नन्हे नाटकीय ढंग से घर लौट आया। परिजनों को बताया कि दूध डेरी पर जाते समय चार नकाबपोशों ने उसको अपहरण लिया और गन्ना के खेत में लेकर डाल दिया था। वह बमुश्किल वहां से बच कर घर भाग कर आया है। किशोर से पूछताछ और घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि बालकराम के परिजनों में दिन में आपस में झगड़ा व मारपीट हो गई थी। इसको लेकर अपहरण का नाटक किया गया। मारपीट के मामले में एक पक्ष से सालिग्राम, विशनु और दूसरे पक्ष से पुखराम, रमेश व सर्वेश को गिरफ्तार किया है। इनका शांतिभंग में चालान किया गया है। अपहरण के मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed