{"_id":"5818d6ff4f1c1b5e384366f9","slug":"abducted-teen-in-the-morning-and-returned-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में अपहृत किशोर सुबह लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में अपहृत किशोर सुबह लौटा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधेरे में घर से दूधडेरी पर जाते समय अपह्त हुआ किशोर सुबह नाटकीय ढंग से घर लौट आया। जांच में मारपीट होने पर झूठा फंसाए जाने के लिए नाटक किए जाने की जानकारी मिली तो पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। गांव कासिमपुर तराई निवासी बालकराम के घर से करीब एक किलोमीटर दूर गंगा की कटरी में दूध डेरी है।
31 अक्तूबर रात करीब 9 बजे बालकराम का पुत्र नन्हे (16) दूध डेरी पर जा रहा था। उसका रास्ते में अपहरण हो गया। पुत्र के घर न लौटने पर परिजन दूध डेरी पर उसको देखने गए। वह नहीं मिला तो पिता ने पुत्र के अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी।
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। सुबह चार बजे अपह्त नन्हे नाटकीय ढंग से घर लौट आया। परिजनों को बताया कि दूध डेरी पर जाते समय चार नकाबपोशों ने उसको अपहरण लिया और गन्ना के खेत में लेकर डाल दिया था। वह बमुश्किल वहां से बच कर घर भाग कर आया है। किशोर से पूछताछ और घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
एसओ ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि बालकराम के परिजनों में दिन में आपस में झगड़ा व मारपीट हो गई थी। इसको लेकर अपहरण का नाटक किया गया। मारपीट के मामले में एक पक्ष से सालिग्राम, विशनु और दूसरे पक्ष से पुखराम, रमेश व सर्वेश को गिरफ्तार किया है। इनका शांतिभंग में चालान किया गया है। अपहरण के मामले की जांच की जा रही है।