फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दूल्हे को गोली मारने की धमकी से मचा हड़कंप

दूल्हे को गोली मारने की धमकी से मचा हड़कंप

Sat, 20 Apr 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
दूल्हे को गोली मारने की धमकी से मचा हड़कंप
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शुक्रवार रात गेस्ट हाउस में बरात आई थी। उसके प्रेमी ने दुल्हन को फोन कर दूल्हे को मार कर उसके साथ शादी करने की बात कही। इसकी जानकारी पर युवती के घरवालों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


उन्होंने प्रेमी का घर घेर लिया। पुलिस ने पहुंच कर पूछताछ की। दोनों पक्षों में वार्ता होने के बाद मामला रफा दफा हो गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की युवती का मोहल्ला लोको रोड निवासी मेडिकल संचालक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


प्रेमिका की शुक्रवार को भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बरात आई थी। दरवाजे के दौरान प्रेमी ने दुल्हन (प्रेमिका) को फोन किया और कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगी तो अभी वह दूल्हे को गोली मार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर युवती रोने लगी। उसनेपिता व अन्य लोगों को पूरी जानकारी दी। इससे गुस्साए युवती के परिवार वालों ने युवक का घर घेर लिया। उसके पिता से मामले की शिकायत की। तभी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों परिवार के लोगों ने आपस में बात कर मामले को रफा दफा कर दिया। युवती की शादी हो गई।


दूल्हे को गोली मारने की धमकी से मचा हड़कंप

पुलिस ने प्रेमी का घर घेर कर की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed