{"_id":"5c5c76d3bdec2273635512e4","slug":"91549563603-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण का प्रयास, भीड़ ने आरोपी को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र के अपहरण का प्रयास, भीड़ ने आरोपी को धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के महरूपुर राबी गांव से गुरुवार शाम ट्यूशन पढ़कर टेंपो से आते समय कुछ लोग छात्र को जबरन बाइक से ले जाने लगे। छात्र की चीखपुकार सुन लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
क्षेत्र के नगरिया गहलवार गांव निवासी जयवीर की रजीपुर में जूता-चप्पल की दुकान है। उनका 11 वर्षीय बेटा रुद्रांश रजीपुर स्थित पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शाम करीब 5.30 बजे रुद्रांश महरूपुर राबी गांव निवासी पवन पाल की कोचिंग से पढ़कर टेंपो से रजीपुर स्थित पिता की दुकान जा रहा था। रजीपुर में टेंपो से उतरकर वह चालक को किराए के पैसे दे रहा था।
इसी दौरान उसी टेंपो में सवार मदनपुर निवासी युवक रुद्रांश को जबरन एक बाइक पर बैठाने लगा। भयभीत रुद्रांश ने रोते हुए शोर मचा दिया। इस पर वहां एकत्रित भीड़ ने युवक को दबोचकर उसकी जमकर धुुनाई कर दी। इस बीच जयवीर भी वहां पहुंच गया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जयवीर ने बेटे के अपहरण का प्रयास करने के आरोप में थाने में तहरीर दी है।