फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सेना भर्ती में आए युवकों को पकड़ने पर हंगामा, पथराव

सेना भर्ती में आए युवकों को पकड़ने पर हंगामा, पथराव

Tue, 05 Feb 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में आए युवकों को पकड़ने पर हंगामा, पथराव
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती में शामिल होने आए छह युवकों को मंगलवार को टीटी ने फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़ लिया। इससे गुस्साए साथियों ने हंगामा कर पथराव कर दिया। टीटी के कक्ष का शीशा टूट गया और एक वेंडर घायल हो गया। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत किया और रेलवे स्टेशन से बाहर निकाला। टीटी ने जुर्माना वसूलने के बाद युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित छावनी में 114 पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) जाट की भर्ती चल रही है। मंगलवार को प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर समेत अन्य जिलों की भर्ती होने युवक आए। दोपहर बाद कुछ युवक रेवले स्टेशन पर घूम रहे थे। तभी टीटी टिकट चेक करने लगे। छह युवकों के पास कोई टिकट नहीं थी। टीटी ने सभी को पकड़ कर अपने कक्ष में बैठा लिया। इसकी जानकारी युवकों के साथियों को मिली तो वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और टीटी कक्ष के बाहर युवकों को छोड़ने के लिए हंगामा करने लगे। इसको लेकर टीटी से युवकों का विवाद होने लगा। इससे गुस्साए युवकों ने रेलवे ट्रैक पर पड़े पत्थरों को उठाकर टीटी की ओर फेंकने शुरू कर दिए। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। टीटी ने कमरे में छिप कर जान बचाई। पत्थर लगने से टीटी कक्ष का शीशा टूट गया। वहीं, खाद्य सामग्री की ठेली लगाए वेंडर सुरेंद्र के पैर में एक पत्थर लगा। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाल रजनेश चौहान, आरपीएफ व जीआरपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी युवकों से पूछताछ की। युवकों ने बताया कि छह साथियों को टीटी ने पकड़ा था। उनसे 250-250 रुपये जुर्माना लेने के बाद भी बैठाए थे। जब छोड़ने को कहा तो विवाद करने लगे। पुलिस कर्मियों ने युवकों को समझाकर शांत किया और सभी को रेलवे स्टेशन से बाहर कर दिया। टीटी ने भी पकड़े गए युवकों को बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि एक-दो पत्थर युवकों ने चलाए थे। जिससे टीटी कक्ष का शीशा टूट गया है। सभी युवकों को रेलवे स्टेशन से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed